Press "Enter" to skip to content

बैराड़ पुलिस ने अबैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा | Bairad News

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

शिवपुरी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर 6500 रुपए की शराब जप्त की।

थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल जाट को ग्राम वेरजा में अवैध शराब विक्रय होने की सूचना मिली जिस पर से थाना प्रभारी बैराड़ द्वारा एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में मुखविर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को ग्राम वेरजा में दबिश देकर पार्वती नदी के पुल के पास से आरोपी द्वारका पुत्र रघु यादव उम्र 38 साल निवासी ग्राम गूगरी पट्टी के कब्जे से अवैध हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराव 65 लीटर कुल कीमत 6500 रूपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर अपराध धारा 34(2)आवकारी एक्ट के तहत कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल जाट, सउनि हरीश सोलंकी, सउनिअरविंद जाट, प्रआर.गोकर्ण प्रसाद, प्रआर. रणजीत चौधरी, आर. राजकुमार, आर.दीपचंद, आर.चालक धर्मसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!