Press "Enter" to skip to content

निहाल बने बजरंग दल शिवपुरी के नगर संयोजक, सचिन मांझी बने सह संयोजक | Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवपुरी की जिला बैठक बजरंग दल कार्यालय पर शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका, प्रांत सह संयोजक विश्वर्धन भट्ट, विभाग मंत्री संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष विहिप राम सिंह यादव, हरिशंकर जिला कार्यकारी, जिला संयोजक बजरंग दल अखिल प्रताप सिंह, जिला मंत्री विनोद पुरी, संगठन मंत्री भरत ओझा सहित जिले नगर व प्रखंडो के कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। बैठक मे सर्वप्रथम भगवान श्रीराम व भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर, गीत व विजय महामंत्र के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक मे ग्वालियर मे होने बाले अधिवेशन को लेकर जोर दिया गया और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रखंड स्तर तक करने पर जोर दिया गया। इसके साथ बैठक मे नव दायित्वों की घोषणाएं भी गई, जिनमें शिवपुरी नगर संयोजक निहाल कोडे, नगर सह संयोजक सचिन मांझी, नगर मंत्री रमेश कुशवाह, नगर गौ रक्षा प्रमुख आकाश कुशवाह को बनाया गया। इस दौरान जिले के दायित्वान कार्यकर्ताओं ने तोलिया भेंट करके व उनके समस्त मित्रमंडल ने उन सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!