बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत बरोद रोड पर स्थित मेडीकल स्टोर पर दवाई वापस करने गए एक युवक की मेडीकल संचालक व उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं
फरियादी कृष्ण कुमार पुत्र यादवसिंह वर्मा 45 वर्ष निवासी बरोद रोड बैराड़ ने बताया कि बीती शनिवार को शाम के समय वह अवदेश धाकड़ के मेडीकल पर सेंपल वाली दवाई वापस करने गया था। यहां उसने दवाई लेने से इंकार कर दिया और गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मेडीकल संचालक अवदेश धाकड़ उसके साथी अंकेश, अवधेश, आकश ने लात—घूसों व लाठियों से मारपीट कर दी। मौके पर लोगों ने बीच—बचाव कर मुझे बचाया। घटना के बाद आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी।




