Press "Enter" to skip to content

आम जन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यशोधरा राजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट की पहल कोई भूखा न रहे | Bairad News

बैराड़। राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट पहल कोई भूखा न रहे एक छोटा सा प्रयास हैं। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा आम जन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए। रोज दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले परिवार, रोजगार बन्द, जीवन यापन की जद्दोजहद में परेशान लोगों की सेवा करना सर्वोच्च प्राथमिकता  है। 
राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं नेआज बैराड़ नगर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बैराड़ नगर के लोहा पीटा मोहल्ला,टपारा मोहल्ला एवं गरीब बस्ती के जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया।
 राजेंद्र शिवहरे कप्तान सिंह यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि इसके अलावा जरूरतमंदों के फोन सिंन्धिया जनसम्पर्क कार्यालय शिवपुरी पर लगातार आ रहे है। उन्हें भी लॉक डाउन होने के कारण घर-घर पहुँचकर राशन की पूरी किट जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसाले हाथ धोने के लिए सावन मास्क आदि जरूरत का सामान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूरे देश को लॉक डाउन रखने की अपील को ध्यान में रखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता एवं समाज सेवी डॉक्टर तुलाराम यादव, के माध्यम से राशन वितरण किया गया हैं। यशोधरा राजे सिंन्धिया के निर्देशन में प्रत्येक गरीब बस्ती और असहाय निर्धन व्यक्तियों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। उनके निर्देश पर लॉक डाउन के पालन और घर पर ही रहने की समझाइश भी कार्यकर्ताओं द्वारा सामग्री वितरण के समय निरन्तर दी जा रही है। सामाजिक दूरी और स्वच्छ्ता का संदेश भी स्वयं ध्यान में रखकर कार्यकर्ता दे रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!