Press "Enter" to skip to content

अवैध कब्जा हटाने को लेकर तीसरे दिन भी जारी रही भूख हड़ताल-baiard news

बैराड़। नगर परिषद के शासकीय मनोरंजन भवन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के लोग तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। पिछले तीन दिनों से तहसीलदार कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का साथ देने के लिए रविवार को आदिवासी समाज के युवाओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर हड़ताली युवाओं को अपना समर्थन दिया। गौरतलब है कि नगर परिषद कर्मचारी संजय गुप्ता ने प्रशासन से साठगांठ कर शासकीय मनोरंजन भवन पर अवैध कब्जा जमा कर मकान एवं वाउंड्रीवॉल का निर्माण कर लिया है। मामले की शिकायत स्थानीय रहवासियों द्वारा तहसीलदार बैराड़ एसडीएम पोहरी के साथ सीएम हैल्पलाइन में भी दर्ज करा देने के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर से भी की गई है लेकिन तीन दिन बाद भी शासन प्रशासन द्वारा इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।
जिससे शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद बने हुए हैं
इनका कहना है 
नगर परिषद बैराड़ के शासकीय मनोरंजन भवन पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को गुरुवार को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा था  अनावेदक द्वारा समय सीमा में अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया गया है जिसका परीक्षण कर नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे।
रामनिवास धाकड़, तहसीलदार बैराड़
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!