Press "Enter" to skip to content

मंगेतर ने करवाया होने वाली पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया तो नहीं बताए दुष्कर्म करने वालों के नाम के नाम / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग को उसका ही मंगेतर घर से बुलाकर ले गया और बेहोश कर उसके साथ खुद व साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नही आरोपितों ने किशोरी को 21 दिन तक बंधक बनाकर रखा और इतने दिनों में किशोरी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया। वहीं बताया जा रहा है कि किशोरी के परिजनों ने थाने में केस दर्ज नहीं करवाया है और न ही मेडीकल करवाया।

बैराड़ की रहने वाली नाबालिग किशोरी के परिजनों ने उसकी शादी श्योपुर जिले के रहने वाले एक युवक के साथ तय कर दी थी और कहा था कि बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। शादी तय हो जाने के बाद उक्त युवक अपने होने वाली पत्नी से मिलने उसके घर जा पहुंचा और परिजनों को बरगला कर किशोरी को अपने साथ लेकर बरौदा पहुंचा। यहां किशोरी को कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उक्त लोग किशोरी को नशे की हालत में मद्रास ले गए और 21 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वहीं बीते रोज किशोरी उक्त लोगों को चकमा देकर वापस आ गई। यहां पुलिस ने किशोरी का मेडीकल कराया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में किशोरी ने कुछ भी बयान नहीं दिया और मामला रफा-दफा हो गया। मामले को लेकर थाना प्रभारी सतीश चौहान ने कहा कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जब किशोरी वापस आई तो उसका मेडीकल कराया एवं न्यायालय में पेश किया। यहां उसने आरोपितों के विरूद्ध बयान नहीं दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!