Press "Enter" to skip to content

चने काटने की कहकर निकले युवक की टुकड़ों में मिली लाश, मामला प्रेम प्रसंग का / Baiard News

 

बैराड। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम फुलीपुरा से लगे गांव बेहरगवा में नदी के किनारे एक युवक की लाश मिलने से दहशत फैल गई। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम बेहरगंवा में केशव पुत्र सिपाही यादव निवासी फुलीपुरा घर से चने काटने की कहकर चला गया था लेकिन उसकी लाश नदी किनारे टुकड़ों में पड़ी हुई दिखाई दी। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था। परंतु युवक का गांव की ही एक बघेल समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते लगभग 4 माह पूर्व उक्त युवक गांव की ही अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। परिजन इसी वजह से इस युवती के परिजनों बघेल समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। 

बताया जा रहा है कि पहले युवक की हत्या की गई है उसके बाद उसकी बॉडी के टुकडे टुकडे कर खाली पडे बोर में डालने का प्रयास किया गया है। परंतु युवक का सिर बोर में नहीं गया और आरोपी युवक की लाश को छोडकर भाग गए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!