
देखना यह है कि शिवपुरी एसपी बैराड़ थाने में पदस्थ दोनों महिला आरक्षकों पर क्या कार्रवाई करते हैं
शिवपुरी। बैराड़ में दो महिला कॉन्स्टेबल पर लगे मारपीट के आरोप , थाने में दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग बालिका ने बताया कि मेरे साथ थाने में दो महिला कॉन्स्टेबल जो कि थाने में ही पदस्थ हैं। उन्होंने मेरी मारपीट की एवं राजीनामा का दवाब बनाया। और ना ही एफ आई आर दर्ज की गई इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने शिवपुरी एसपी को आवेदन दिया एवं शिवपुरी एसपी विवेक अग्रवाल ने तुरंत पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा और कोतवाली प्रभारी को निर्देश किया उसके बाद एफ आई आर दर्ज हुई
यह था मामला 15 दिन पहले बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरोरा में 14 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। जिसे घर से 2 महिलाएं पड़ोस की ही बुला कर ले जाती हैं एवं एक कमरे में ले जाकर बाहर से कुंडी लगा देती हैं। कमरे में पहले से ही दो लड़के अंदर मौजूद रहते हैं। और बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म करते हैं। कुछ दिन गुजर जाने के बाद लड़की ने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ ऐसा ऐसा हुआ है। जिसके बाद तुरंत परिजन बैराड़ थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई एवं उन पर राजीनामा का दबाव बनाया गया और लड़की के साथ भी मारपीट की गईं
इनका कहना है
जांच की जा रही है जिन्होंने भी मारपीट की है जांच में जो भी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई की जाएगी
गजेंद्र सिंह कवर
एडिशनल एसपी शिवपुरी






Be First to Comment