Press "Enter" to skip to content

चाचा ने नहीं दिए पार्टी के लिए रुपए तो कर दी मारपीट / Bairad News

 

बैराड़। ऐंचवाड़ा गांव में भतीजे ने अपने 72 साल के बुजुर्ग चाचा की मारपीट कर दी। रविवार को पार्टी मनाने के लिए भतीजे ने पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर भतीजे ने मारपीट कर दी।

रमेश (72) पुत्र कन्हैयालाल शर्मा ऐंचवाड़ा ने बैराड़ पुलिस थाने में अपने भतीजे संजय शर्मा के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। रमेश शर्मा का कहना है कि भतीजे संजय शर्मा ने रविवार की शाम 5 बजे पार्टी मनाने की कहकर एक हजार रुपए मांगे थे। पैसे नहीं दिए तो उसने मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!