Press "Enter" to skip to content

युवक ने लगाई फांसी, अंतिम संस्कार के बाद परिजन पहुंचे थाने / Bairad News

बैराड़। क्षेत्र के टोड़ा गांव में बुधवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अंत्येष्टि कर दी। देर शाम बैराड़ थाने आकर मौत की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लखपति (35) पुत्र करनू आदिवासी निवासी टोड़ा ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने गांव के लोगों के साथ जाकर लखपति की अंत्येष्टि कर दी और देर शाम बैराड़ थाने आकर परिजन ने पुलिस को मौत की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, लेकिन जो लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए हैं, उन सभी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!