Press "Enter" to skip to content

ऑटो ड्रायवर ने सामान रखने से किया मना, गुस्सा यात्री ने कर दी मारपीट-baiard news

 बैराड़।
बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने ऑटो चालक की मारपीट कर दी। मामला
ग्राम बगौदा का है जहां आरोपित हरिविलास कुशवाह निवासी विजौरा ने ऑटो चालक
पुरुषोत्तम पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता को रोका और उससे ऑटो में टमाटर एवं मटर
रखने को कहा। जिस पर ऑटो चालक ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में बहस हो
गई और हरिविलास ने गाली-गलौंज करते हुए ऑटो चालक की मारपीट कर दी व जान से
मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!