Press "Enter" to skip to content

बटवारे को लेकर युवक की मारपीट-Baiard

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जौराई में बटवारे को लेकर एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
परमानंद पुत्र भमरू धाकड़ निवासी ग्राम जौराई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि महेश पुत्र रामहेत धाकड़, उदयसिंह पुत्र रामहेत धाकड़, सतीश पुत्र महेश धाकड़, सोनू पुत्र महेश धाकड़ निवासी जौराई बटवारे को लेकर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!