Press "Enter" to skip to content

घर पहुंचने से पहले ही आ गई बाइक सवार की मौत, साथी घायल / Badarwas News

बदरवास। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। यहा मंगलवार की शाम अपने साथियों के साथ घर जा रहे बाइक चालक में ट्रेक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खेमचंद्र जाटव निवासी उमरी अपने साथी डब्बू जाटव घायल व िशविसंह जाटव के साथ बाइक से मंगलवार की शाम घर जा रहे थे। जैसे ही वह डॉ. गुनमाला के मकान के सामने बदरवास रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रेक्टर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। घटना में खेमचंद्र को ज्यादा चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई व दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!