शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम अगरा में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी पेपर देने गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अगरा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 12 फरवरी को सुबह 10 बजे पेपर देने के लिए घर से निकली थी। जब वह पेपर खत्म होने के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment