Press "Enter" to skip to content

पंचायत सचिव की कार्यालय में मारपीट / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत जनपद कार्यायल में पंचायत सचिव की बीते रोज दो युवकों ने मारपीट कर दी एवं रजिस्टर्ड फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने फरियादी सचिव की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पंचायत सचिव श्याम बाबू सोनी ने बताया कि वह ग्राम मागरौल में सचिव है। बीते रोज जब वह पंचायत कार्यालय में था तभी वहां रामकिशन व वीरपाल यादव निवासी मांगरौल आए और एक जांच के मामले में वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने लात-घूसों से मारपीट कर दी और शासकीय रजिस्टर्ड भी फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!