Press "Enter" to skip to content

स्व. रामसिंह दादा की तृतीय पुण्यतिथि पर नवकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कल होगा समापन / Badarwas News

 गायत्री मंदिर खातौरा हर वर्ष भांति इस बार भी विशाल भंडारा किया जाएगा 

 

बदरवास। बदरवास के ग्राम खातोंरा में गायत्री शक्ति पीठ खतौरा की चौदवीं बर्षगाँठ एवं शक्तिपीठ के संस्थापक स्व. रामसिंह यादव दादा की तृतीया पुण्यतिथि पर नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं शक्ति कुंज हरिद्वार की टोली द्वारा संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा था। 

 


जिसमे गुरुवार को 11 सौ कलश की कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें गायत्री मंदिर खतोरा से पूरे गांव से होते हुए वापस मंदिर पर आई। गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजन हर वर्ष आयोजन होता है जिसमें क्षेत्र के हज़ारों श्रद्धालु आते हैं और इसमें महेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक का पूरा परिबार आयोजन करता है और सभी को हर रोज भंडारा वितरण किया जाता है लोग हर रोज हज़ारों की संख्या में उपस्थित रहते हैं और कथा का आनंद लेके प्रसाद ग्रहण करते हैं। 28 जनवरी से चालू हुए इस नवकुण्डीय महायज्ञ का आज पूर्ण आहुति एव विशाल भंडारा का आयोजन कल खतौरा गायत्री शक्ति पीठ पर रखा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!