Press "Enter" to skip to content

खड़े ट्रक में जा घुसा बाइक सवार, घायल / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ईश्वरी में एक बाइक सवार खड़ेे ट्रक में जा घुसा जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मुकेश पुत्र हीरालाल भिलाला निवासी ग्राम बरोदिया थाना सिरसी ने बताया कि 24 सितंबर को शाम के समय वह किसी काम से जा रहा था। तभी किसी ने अपने ट्रक को हाइवे पर लापरवाही पूर्वक खड़ा कर दिया। अंधेेरा होने के कारण ट्रक उसे नहीं दिया जिससे बाइक ट्रक सेे जा टकराई और वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने घायल मुकेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!