Press "Enter" to skip to content

बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कराने वाले ठेकेदार पर केस दर्ज | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अटलपुर में एक युवक ने बिजली ठेकेदार पर केस दर्ज करवाया है। बल्ली उर्फ बलवंत पुत्र कृष्णा कुशवाह निवासी फक्कड़ कॉलोनी छत्री रोड शिवपुरी ने बताया कि 31 मई को उसे ठेकेदार मुकेश रावत ने ग्राम अटलपुर में बिजली के काम के लिए बुलाया था। ठेकेदार के बुलाने पर बल्ली ग्राम अटलपुर पहुंचा और बिजली पोल पर चढरुकर काम करने लगा। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने से बल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में इलाज के बाद बल्ली 24 अगस्त को कोतवाली पहुंचा और मामले में मुकेश रावत ठेकेदार पर केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!