
*थाना बदरवास द्वारा चोरी का मोबाईल चलाते हुए एक युवक को दबोचा*
शिवपुरी। फरियादी द्वारा अपना जियोनी कम्पनी का मोबाईल चोरी होने संबंधी रिपोर्ट थाना बदरवास आकर दर्ज कराई थी जिस पर से थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 30/19 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर चोरी गये मोबाईल की पतारसी शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में उक्त मोबाईल को सायबर सैल की मदद से ट्रेसिंग पर डाला गया जिसकी मदद से उक्त मोबाईल का उपयोग विजय पुत्र भगवत जाटव निवासी बड़ी घुरवार थाना नईसराय के द्वारा किया जाना पता चला। उपरोक्त सूचना पर से थाना प्रभारी बदरवास निरी. राजीव त्रिपाठी के नेत्रत्व में उनि. राजीव शर्मा एवं आर. महेश द्वारा उक्त मोबाईल का उपयोग करने वाले व्यक्ति विजय पुत्र भगवत जाटव उम्र 22 साल निवासी बड़ी घुरवार थाना नईसराय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं उक्त मोबाईल को अपने घर के सामने रहने वाले हरवीर पुत्र ख्याली जाटव निवासी बड़ी घुरवार से खरीदना बताया। उक्त हरवीर जाटव की तलाश करने पर पता चला कि वह थाना नईसराय का निगरानी बदमाश है पूर्व में भी वह थाना बदरवास में भी चोरी और नकबजनी के कई अपराधों में गिरफ्तार हो चुका है जिसकी तलाश अभी पुलिस द्वारा की जा रही है।






Be First to Comment