
शिवपुरी। बदरवास के बामौर गांव में कल एक पति ने अपनी पत्नि की डण्डों से जमकर मारपीट कर दी, क्योंकि पीडि़ता ने पति को खाना परोसने में देरी कर दी थी। इस घटना में पीडि़ता घायल हो गई और उसने पति के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया।
जानकारी के अनुसार बामौर निवासी रामकुंवर जाटव कल अपने घर पर थी। उसी समय उसका पति वीरेंद्र जाटव शराब पीकर घर आया और उसने पत्नि से भोजन परोसने के लिए कहा तो पत्नि ने उसे कहा कि वह अभी अन्य काम कर रही है। थोड़ी देर बाद वह खाना परोस देगी। इससे नाराज होकर आरोपी ने घर में रखा डंडा उठाया और रामकुंवर पर बरस गया। पीडि़ता पर आरोपी ने डंडों से कई वार किए जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आ गईं।






Be First to Comment