Press "Enter" to skip to content

बदरवास में वाहन की टक्कर से गुना के जीतू की मौत @Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत दीगोेद तिराहा हाइवे रोड एक वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र सीताराम रजक निवासी साईंसिटी कॉलोनी थाना केंट जिला गुना 13 सितंबर को गुना की ओर बाइक से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में गोविंद जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!