
बदरवास। थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव की रेलवे क्रॉसिंग पर केलधार मेले से बाइक से लौट रहे एक बाइक पर सवार चार युवकों में बाइक सवार युवक टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। दो अन्य युवक भी घायल हो गए जिन्हें मामूली चोट आई।
जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के मौके पर बदरवास के ग्राम केलधार में मेले के साथ-साथ कथा का भी आयोजन चल रहा था। गुरुवार की शाम 5 बजे कथा सुनने के बाद बाइक क्रमांक एमपी33एमटी से अपने गांव लौटते समय युवकों में ग्राम कुल्हाडी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार कर मौके से भाग गया। दुर्घटना में दीपक(18) रघुवीर धाकड़ निवासी ग्राम बूढ़ाडोगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मृतक का छोटा भाई सूरज (16) रघुवीर घाकड़ घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बदरवास अस्पताल भेजा गया। वही बाइक पर सवार दो अन्य युवक दिलीप बघेल व अरविंद धाकड़ को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment