Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर ग्राम वायंगा व चितारा में झगड़ा / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम वायंगा व चितारा में जमीनी विवाद पर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र अमोलसिंह यादव निवासी ग्राम वायंगा ने बताया कि उसका राकेश यादव के परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 6 अक्टूबर को शाम के समय जब वह सरकारी स्कूल के पास से जा रहा था तभी वहां राकेश यादव, रोहित व बल्लू यादव आ गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 
वहीं ग्राम चितारा में परसादी पुत्र चतरी जाटव की सिंधिया जाटव, पूरन जाटव व पप्पू जाटव ने जमीनी विवाद के चलते लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना के समय फरियादी घर के बाहर खड़ा हुआ था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!