Press "Enter" to skip to content

ज्वैलरी लूट में गुना के गिरोह का हाथ, एक आरोपी पकड़ा / Badarwas News

बदरवास/ बदरवास में ज्वैलरी लूटने और भाजपा नेता पर फायरिंग करने की घटना में गुना के पारदी गिरोह का हाथ निकला। बदरवास थाना पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। हालांकि बदमाश से कोई माल बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार बदरवास के लाल चौक स्थित कनक ज्वैलर्स का 21 जनवरी की तड़के अज्ञात लोगों ने शटर उठाकर चांदी के जेवर समेट लिए थे। नींद खुलने पर पड़ोसी भाजपा नेता पर बदमाशों ने फायर कर दिया था। इसके बाद बदमाश चांदी की ज्वैलरी लेकर भाग गए थे। मामले को लेकर व्यापारियों ने कुछ देर बाजार भी बंद रखा था। आश्वासन के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मंगलवार-बुधवर की रात 3.30 बजे ओवरब्रिज के नीचे गजेंद्र पुत्र लाखन पारदी निवासी बीलाखेड़ा थाना धरनावदा जिला गुना को पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज से गजेंद्र की पहचान हुई। पुलिस ने बदमाश को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा और पूरे गिरोह की कुंडली पुलिस को मिलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!