बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अटलपुर के पास हाइवे पर पैट्रोलिंग कर रहे पुलिस के वाहन को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। घटना में पुलिस वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं बस चालक मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने पफरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पफरियादी आर. चालक पूरनसिंह पुलिस लाईन एमटी शाखा शिवपुरी ने बताया कि 20 पफरवरी को उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन शिवपुरी से कंट्रोल रूम शिवपुरी शासकीय वाहन में रात्रि हाइवे पैट्रोलियम शिवपुरी से अटलपुर तक लगाई गई थी। मेरे साथ थाना सिरसौद प्रधान आरक्षक गजेंद्रसिंह चौहान व आर. राजकुमार यादव, मुकेश घेल ड्यूटी पर थे। रात के समय हम पेट्रोल करने के लिए निकले। तभी रात करीब 1 बजे मेरी गाड़ी हाइवे पर श्रीपुर के पास बदरवास आई तो पीछे की तरपफ से एक बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी पलट गई। घटना में हम सभी घायल हो गए। हम सभी ने पीछे जाकर देखा तो बस जिसने टक्कर मारी है उसका नंबर एमपी 07 पी 9282 है। बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया है। टक्कर लगने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment