Press "Enter" to skip to content

बदरवास में दो पक्षों में विवाद, एक ने कहा शादी में नहीं बुलाया इसलिए की मारपीट तो दूसरे ने घर के आगे गंदा पानी निकलने की बताई वजह / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम घुरवार में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। एक पक्ष ने घर के आगे गंदा पानी निकलने की वजह बताई तो दूसरे पक्ष ने कहा कि पुराने विवाद के चलते शादी में नहीं बुलाया इस कारण हमला किया गया। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरूकर दी है।

यह है एक पक्ष की शिकायत

फरियादी धर्म सिंह पुत्र घूमन सिंह यादव 49 साल निवासी ग्राम घुरवार ने बताया कि मेरे भाई विक्रम सिंह यादव के घर आगे चुन्नीआलाल यादव के घर का गंदा पानी निकलता है इसी बात को लेकर पूर्व मे भी विवाद हो गया था। आज सुबह विक्रम सिंह ने चुन्नीलाल के लडके भरत सिंह से कहा कि गंदा पानी हमारे घर के आगे से क्‍यों निकालते हो इसी बात पर भरत सिंह यादव ने भाई विक्रम सिंह के साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया भरत यादव, हुकम सिंह यादव, बंटी यादव पुत्र हुकुम सिंह यादव, अभिषेक यादव, पप्पू यादव, नेत्राम यादव,  जगराम सिंह यादव, देवेन्द्रे यादव एवं सत्य भान यादव , आमोल सिंह यादव फर्सा, लाठी, लुहांगी, कुल्‍हाड़ी लेकर आए और मेरी व भाई रामपाल सिंह, नेपाल सिंह,  मुसाब सिंह, विजय सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, बन्टीं यादव की मारपीट कर दी। घटना में सभी लोग घायल हो गए जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

यह है दूसरे पक्ष की शिकायत

दूसरे पक्ष के भरत सिंह यादव पुत्र चुन्नीलाल यादव 48 साल निवासी ग्राम छोटी घुरवार ने थाने में की शिकायत में बताया कि उसने अपनी बच्ची की शादी आज से करीब 15 दिन पहले बदरवास से की थी जिसमें धर्म सिंह यादव के परिवार को पुराना बाद विवाद होने से नहीं बुलाया था जिसको लेकर धर्म सिंह ने कल मेरे घर के बाहर गाली गलौंजज की थी। शुक्रवार सुबह जब धर्म सिंह यादव से बात की तो वह गाली-गलौंज करने लगा। इसी बात पर धर्म सिंह यादव, रामपाल यादव, नेपाल यादव, बन्टीन यादव, विजय यादव, छोटू यादव, विक्रम सिंह यादव, राजेन्द्र यादव एवं पप्पू यादव लाठीयां लेकर एकत्रित हो गए और लाठी, लुहांगी से हमला बोल दिया जब मैंने शोर मचाया तो मुझे बचाने नरेन्द्र यादव, हुकुम सिंह यादव, रामभान यादव, रंजीत यादव , पप्पू यादव, राम सिंह यादव, अभिषेक यादव आए तो उनकी भी मारपीट कर दी। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!