Press "Enter" to skip to content

ट्रक में घुसा टैंकर, चालक की मौत-badarwas news

िशवपुरी। बदरुवास थाना क्षेत्र के तहत हाइवे रोड अटलपुर हनुमानजी मंदिर के पास ट्रक में पीछे से टैंकर टकरा गया। घटना में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे रोड अटलपुर हनुमानजी के मंदिर के पास रविवार को एक आयशर ट्रक के चालक ने बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगा देने से पीछे रहा टैंकर ट्रक से जा टकराया। घटना में टैंकर चालक असफाक ग्राम बेसपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शेरेयार पुत्र मोहम्मद रज्जाक खान निवासीग्राम बेसपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़ उप्र की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आयशर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!