
बदरवास। बदरवास जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरैह रामगढ़ अगरा सुमेला में जनपद अध्यक्ष मिथलेश यादव ने एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाली चार गौ-शालाओं का भूमिपूजन किया। सबसे पहले ग्राम खरैह मैं गोशाला का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी मौजूद थे। इसके बाद रामगढ़ में गौ-शाला का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जनपद सदस्य अमित यादव मौजूद थे। इसके बाद ग्राम अगरा मैं गोशाला का भूमिपूजन किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र यादव मौजूद रहे। इसके बाद ग्राम सुमेला में गौ-शाला का भूमिपूजन किया। इस मौके पर चन्द्रभानसिंह यादव सरपंच, जनपद पंचायत सीईओ दिनेश शाक्य, सहायक यंत्री एनके तिवारी मौजूद रहे।






Be First to Comment