शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बारई में दो युवकों ने एक युवक के घर का ताला तोड़कर चने के कट्टे चुराकर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब चुराए गए चने के कट्टे बाजार में बेचने के लिए आरोपित जा रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बनवारीलाल पुत्र स्व. करोड़ी लाल कुशवाह निवासी बारई ने बताया कि 29 मई को रात 10 से 11 बजे के बीच उसके घर का किसी ने ताला तोड़कर चने के कट्टे चोरी कर लिए। बनवारी जब बाजार जा रहे थे तो एक दुकान पर उन्होंने चने के कट्टे रखे हुए देखे जिसे देखकर वह पहचान गए कि यह उनके है। जब पूछताछ की तो पता चला कि यह कट्टे जीतू कुशवाह, अजयपाल कुशवाह बेचने के लिए लाए थे। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई जहां पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment