Press "Enter" to skip to content

दुर्घटना से बचाने के लिए बदरवास पुलिस ने गायों के सींगों में लगाए रिफलेक्टर | Badarwas News

शिवपुरी। सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बदरवास पुलिस ने कल गायों को पकड़-पकड़कर उनके  सींगों पर रिफलेक्टर लगाए। यह कार्यवाही टीआई सतीश चौहान ने पुलिस स्टाफ और स्थानीय निवासियों के सहयोग से की। उन्होंने आवारा गायों को पकड़ा और उनके सींगों में रिफलेक्टर लगाए। श्री चौहान ने बताया कि बारिश के मौसम में गाय सड़कों पर बैठ जाती है और रात्रि में अनियंत्रित वाहन चालकों को वह नजर नहीं आती तथा वह दुर्घटना का शिकार हो जाती है इसलिए उनके सींगों में रिफलेक्टर लगाए गए ताकि वह हादसे का शिकार होने से बच सकें। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!