Press "Enter" to skip to content

आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर अचानक डीडवाना की गोशाला में उतरे: आशंका इंजन चिप में गड़बड़ी की, जवानों ने इनकार किया कुछ भी बताने से /#राजस्थान

डीडवाना

गोशाला में लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद हेलिकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी।

राजस्थान के डीडवाना में मेगा हाईवे पर स्थित एक गोशाला में एक के बाद एक सेना के दो चेतक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हालांकि, 10 मिनट बाद दोनों हेलिकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी। दावा किया जा रहा है कि इंजन में चिप वॉर्निंग के कारण ये उतरे थे।

दरअसल, शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक गोपाल गोशाला में हेलिकॉप्टर उतरे। इसमें से निकले चार जवानों से जब स्थानीय लोगों ने पूछा तो उन्होंने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ टेक्निकल गड़बड़ी के कारण लैंडिंग हुई है।

गड़बड़ी एक ही हेलिकॉप्टर में आई थी। दूसरा हेलिकॉप्टर केवल मदद के लिए उतरा था। आर्मी के पायलट और जवानों ने तकनीकी खामी का पता लगाया और 10 मिनट में ही इसे दूर कर लिया। इसके बाद दोनों हेलिकॉप्टर ने वापस उड़ान भरी।

दो हेलिकॉप्टर की गोशाला में कराई इमरजेंसी लैंडिंग।

दो हेलिकॉप्टर की गोशाला में कराई इमरजेंसी लैंडिंग।

हेलिकॉप्टर कहां से कहां जा रहे थे, इस बारे में सेना के अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी है। हालांकि गोशाला मैदान में दो हेलिकॉप्टर की लैंडिंग इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। गोशाला के पास सालासर चौराहा के सम्राट होटल के मालिक एडवोकेट पूसा राम ने बताया- मैं होटल में बैठा था।

पहले आर्मी का एक हेलिकॉप्टर उतरा, उसके बाद दूसरा हेलिकॉप्टर राउंड लगाकर उतरा। एक हेलिकॉप्टर का पीछे का बॉक्स खुला हुआ था, जिसे जवानों ने बंद किया। करीब 10 मिनट बाद हेलिकॉप्टर वापस उड़ गए।

हेलिकॉप्टर में सवार जवानों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया।

हेलिकॉप्टर में सवार जवानों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया।

रुटीन उड़ान पर होने का दावा

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि ये चीता हेलिकॉप्टर थे। जो अपने रुटीन उड़ान पर थे। इसमें कोई मामूली तकनीकी खराबी थी। जो बॉक्स की बात की जा रही है। वह कोई स्पेशल बॉक्स नहीं है। इस बॉक्स में इंस्ट्र्मेंट रखे होते है।

किसी भी हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा होता है तो उसके वार्निंग सिग्नल एक्टिवेट हो जाते है।

पायलट के लिए ये निर्देश हो ता है कि इस प्रकार का सिग्नल होने पर तुरंत उसको लैंडिंग करनी होगी। लैंडिंग करने के बाद तकनीकी खामियों को चेक कर दूर किया जाता है। सब ठीक होने पर वह दोबारा फ्लाई करने के लिए तैयार हो जाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!