Press "Enter" to skip to content

एक और भारतीय छात्र की मौत अमेरिका के ओहायो में: वजह अभी साफ नहीं; 10 छात्रों की मौत 2024 की शुरुआत से अब तक / INTERNATIONAL

वॉशिंगटन

अमेरिका के ओहायो में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

दूतावास ने कहा, “ओहायो में भारतीय छात्र सत्य साईं गड्डे की मौत हो गई। हमें दुख है। हम परिवार को हर संभव मदद पहुंचाएंगे। कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द छात्र का शव भारत पहुंच जाए।” हालांकि दूतावास ने यह नहीं बताया कि छात्र का शव कब और कहां मिला।

पिछले 3 महीनों में 10 भारतीय छात्रों में की मौत अमेरिका में हो चुकी है।

ओहायो में अन्य भारतीय छात्र अगवा, उसकी मौत की आशंका
20 मार्च को अमेरिका में एक भारतीय छात्र को अगवा कर लिया गया। किडनैपर्स ने हैदराबाद में रह रहे उसके पिता से करीब एक लाख रुपए की फिरैती मांगी। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं भेजे गए या पुलिस को खबर दी गई तो वो छात्र की किडनी बेच देंगे। छात्र अब भी लापता है। उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

25 साल का अब्दुल मोहम्मद ओहायो के क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था। वो मई 2023 में अमेरिका गया था। उसके परिवार का कहना है कि 7 मार्च के बाद से उनकी अब्दुल से बात नहीं हुई।

तस्वीर अगवा हुए 25 साल के अब्दुल मोहम्मद की है।

तस्वीर अगवा हुए 25 साल के अब्दुल मोहम्मद की है।

कुछ भारतीयों की मौत और उन पर हुए हमलों पर एक नजर…

1. 15 फरवरी 2024 : अमेरिकी के अलबामा में एक ग्राहक ने भारतीय मूल के होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच एक कमरे को लेकर हुए विवाद हुआ था। शेफील्ड में हिलक्रेस्ट होटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल (76) की पिछले सप्ताह हत्या की गई।

शेफील्ड पुलिस प्रमुख रिकी टेरी ने बताया कि हत्या के आरोप में 34 साल के विलियम जेरेमी मूर को गिरफ्तार किया गया है। मूर कमरा किराए पर लेने होटल आया था और इसी दौरान उसका पटेल से विवाद हो गया। इसके बाद मूर ने पटेल को गोली मार दी।

तस्वीर होटल के मालिक 76 साल के प्रवीण रावजीभाई पटेल की है।

तस्वीर होटल के मालिक 76 साल के प्रवीण रावजीभाई पटेल की है।

2. 4 फरवरी 2024 : शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। घटना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आए थे। इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा था, फोन छीन लिया था और भाग गए थे। छात्र खून से लथपथ नजर आया था।

फुटेज में हमलावर भारतीय छात्र का पीछा करते नजर आ रहे हैं।

फुटेज में हमलावर भारतीय छात्र का पीछा करते नजर आ रहे हैं।

खाना लेने के लिए घर से निकला था छात्र
घटना के बाद कुछ लोग सैयद मजाहिर अली (छात्र) की मदद के लिए आए। मजाहिर ने उनसे कहा- ‘मैं घर से खाना लेने के लिए निकला था। मैंने खाने का सामन खरीदा और वापस घर जाने लगा। तभी तीन लोग आए और मेरा पीछा करने लगे। उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। भीड़ जमा होने लगी तो मेरा फोन छीनकर भाग गए।’

फुटेज भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली मास्टर्स का है। इसमें उसके चेहरे पर खून दिख रहा है। उसके सिर और नाक पर चोटें आई हैं।

फुटेज भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली मास्टर्स का है। इसमें उसके चेहरे पर खून दिख रहा है। उसके सिर और नाक पर चोटें आई हैं।

3. 4 फरवरी 2024 : इंडियाना राज्य में एक पार्क में समीर कामथ नाम के भारतीय-अमेरिकी छात्र का शव मिला। उसने मास्टर्स की पढ़ई पूरी की थी और PhD कर रहा था। उसके पास भारत के साथ अमेरिका की भी नागरिकता थी।

समीर कामथ ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी।

समीर कामथ ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी।

4. 2 फरवरी 2024 : भारतीय छात्र श्रेयस की मौत ओहायो में हुई। मौत की वजह सामने नहीं आ सकी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था- श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर से दुखी हैं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

19 साल का श्रेयस रेड्डी बेनिगर हैदराबाद का रहने वाला था।

19 साल का श्रेयस रेड्डी बेनिगर हैदराबाद का रहने वाला था।

5. 7 फरवरी 2024 : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक भारतीय मूल के एक शख्स की मौत हो गई। 41 साल के विवेक तनेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश हालात में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा- 2 फरवरी को रेस्टोरेंट के बाहर विवेक का एक शख्स के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। जब हम वहां पहुंचे तो विवेक बेहोशी की हालत में मिले। जमीन पर गिरने की वजह से उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां 5 दिन बाद 7 फरवरी को उनकी मौत हो गई।

41 साल के विवेक तनेजा एक टेक कंपनी के मालिक थे।

41 साल के विवेक तनेजा एक टेक कंपनी के मालिक थे।

6. 20 जनवरी 2024 : अकुल धवन का शव इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत ठंड लगने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया- अकुल की मौत की वजह हाइपोथर्मिया थी। ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य से बहुत कम हो जाता है।

अकुल धवन के लापता होने की खबर थी। इसके बाद धवन के माता-पिता ने यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

20 जनवरी को अकुल के लापता होने की खबर मिली थी। इसी दिन उसका शव भी मिला था।

20 जनवरी को अकुल के लापता होने की खबर मिली थी। इसी दिन उसका शव भी मिला था।

7. 16 जनवरी 2024 : अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक 25 साल के छात्र विवेक के सिर पर एक बेघर शख्स ने हथौड़े से 50 बार वार किया था। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था। उस स्टोर के बाहर एक बेघर शख्स आता था।

विवेक और स्टोर के बाकी कर्मचारियों ने इस बेघर शख्स को रहने के लिए जगह दी थी। वह यहीं रहता था, लेकिन 16 जनवरी को विवेक ने जब उसे जगह खाली करने के लिए कहा तो वो गुस्से में आ गया और उसने विवेक की हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटनास्थल की इस तस्वीर में हाथ में हथौड़ा लिए आरोपी और जमीन पर गिरा खून से लथपथ भारतीय छात्र दिख रहा है।

घटनास्थल की इस तस्वीर में हाथ में हथौड़ा लिए आरोपी और जमीन पर गिरा खून से लथपथ भारतीय छात्र दिख रहा है।

8. 28 जनवरी 2024 : इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें 28 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस पर एक शव दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नील की मौत की पुष्टि की थी। वो 12 घंटे से गायब था। उसकी मां गौरी आचार्य ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उसकी मौत की वजह भी सामने नहीं आई है।

नील की मां ने उसके गायब होने के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने नील को ढूंढने में मदद मांगी थी।

नील की मां ने उसके गायब होने के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने नील को ढूंढने में मदद मांगी थी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!