Press "Enter" to skip to content

अमोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को किया गिरफ्तार | Amola News

शिवपुरी। अमोला पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ेेे गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी जब्त की। मामलेे में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमोला क्रमांक-4 पर कुछ लोग हारजीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम पिंटू पुत्र मुन्ना खीक निवासी अमोला, सुरेश पुत्र मन्नूलाल वंशकार, वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र चौहान, जगदीश पुत्र रामदास साहू बताया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 3 हजार 150 रुपए जब्त किए। मामले में पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!