Press "Enter" to skip to content

सिरसौद चौराहे पर ट्रक ने मारी युवक में टक्कर, मौत | Amola News

अमोला। अमोला थाना क्षेत्र के तहत सिरसौद चौराहे पर एक युवक में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सिरसौद इलाके में अक्सर घूमता देखा गया और लोगों से खाना मांगकर अपना गुजारा करता था। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई।  
मिली जानकारी के अनुसार सिरसौद चौराहे पर गुरुवार की दोपहर एक युवक सड़क पर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां घटना स्थल की जांच-पड़ताल की तो मौके पर मृतक के पास सामान मिला जिसमें खाने-पीने का राशन था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उक्त युवक को यहीं के इलाकों में घूमता-फिरता था और मांगकर खाना खाता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!