Press "Enter" to skip to content

छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार | Amola News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय थरखेड़ा में पदस्थ शिक्षक महेश जाटव को एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तीस वर्षीय युवती मोनिका (बदला हुआ नाम) ने आरोप लगाया कि रात में जब वह घर पर अकेली थी तो शिक्षक महेश जाटव ने घर में घुसकर उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। जब वह चिल्लाई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा भाग गया। रात में ससुर के घर आने पर युवती ने उसे पूरा मामला बताया। इसके बाद ससुर और बहू दोनों थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी शिक्षक के विरूद्ध मामला दर्ज कराया।  
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
रामनवमीं पर दिनारा थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई बाइक भिंड़त में गंभीर रूप से घायल हुए प्रतिपाल सिंह पुत्र किशोर सिंह निवासी बालूशाह उम्र 42 वर्ष की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि  रामनवमीं पर मृतक प्रतिपाल सिंह पूजा का सामान लेने बाइक से जा रहा था तो घटनास्थल पर दूसरे वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!