Press "Enter" to skip to content

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी ,मौत | Amola News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली। घटना के समय मृतक की पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब वापस आई तो उसने अपने पति का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
पंकज पुत्र उत्तम सोनी 27 वर्ष निवासी अमोलपठा ने 14 जुलाई को सुबह के समय अपने कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा बना खुदकुशी कर ली। घटना के समय पत्नी बाहर गई हुई थी। जब वह लौटकर आई तो उसने अपने पति के शव को फंदे पर लटका देखा। महिला ने बताया कि बटवारे को लेकर उसके पति का अक्सर परिवारजनों से विवाद होता रहता था और वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामलेे में मर्ग कायम कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!