
वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान पर साइबर हमला किया है। अमेरिका के इस हमले में राकेट और मिसाइल हमले में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले को ईरान में निगरानी ड्रोन गिराए जाने के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है। अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिका ने ईरान की मिसाइल नियंत्रण प्रणाली (Iranian missile control systems) और एक जासूसी नेटवर्क सिस्टम पर साइबर हमला किया है। हालांकि, अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने इस हमले के बारे में छपी रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।
गौरतबल है अपना निगरानी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। याहू ने दो पूर्व खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अमेरिका ने सामरिक हॉर्मूज जलडमरूमध्य में जहाजों की निगरानी करने वाले एक जासूसी समूह को निशाना बनाया।
अमेरिका का दावा है कि हाल ही में ईरान ने इसी जगह पर दो बार उसके तेल टैंकरों पर हमले किए थे। गौरतलब है कि परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच ईरान ने पिछले बृहस्पतिवार को अमेरिका के एक निगरानी ड्रोन को मार गिराया था। इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव और बड़ा है। ईरान का कहना है कि ड्रोन ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था, जबकि अमेरिका का दावा है कि ड्रोन अंतरराष्ट्रीय जल सीमा पर उड़ान भर रहा था।





Be First to Comment