Press "Enter" to skip to content

अमेरिकी सांसद बोले- प्रधानमंत्री फिर से बनेंगे मोदी: कहा- वे काफी लोकप्रिय है देश-विदेश में, भारत बेहद ईमानदार नजर आता है उनकी लीडर शिप में /#INTERNATIONAL

जून 2023 में अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक भारत आए थे। तब उन्होंने ने PM मोदी से मुलाकात की थी।

अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक का कहना है कि PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मोदी काफी लोकप्रिय नेता हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। मैं भारत आया था। मोदी के साथ लंच किया था। पार्टी के सदस्यों में उनकी लोकप्रियता देखी थी। अगर कोई नेता 70% लोकप्रिय है, तो वह मोदी ही हैं।

रिच मैककॉर्मिक अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद हैं।

विदेश में भी मोदी का प्रभाव
रिच मैककॉर्मिक ने कहा- अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के प्रति सद्भावना पर उनका नजरिया काबिल-ए-तारीफ है। दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों के बीच भी वो काफी पसंद किए जाते हैं। यह भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदल देता है। भारत के रणनीतिक संबंध और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

अर्थव्यवस्था 6-8% बढ़ रही
मैककॉर्मिक ने कहा- भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल 6-8% तक बढ़ रही है। अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा की तारीफ होनी चाहिए। उनकी लीडरशिप में भारत बेहद ईमानदार नजर आता है। वो टेक्नोलॉजी चुराने नहीं बल्कि शेयर करने पर सहमति जताते हैं। वो भरोसा दिलाते हैं जिससे टेक्नोलॉजी शेयर करना आसान हो जाता है।

नरेंद्र मोदी 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं। फॉरेन मीडिया का कहना है कि मोदी की लीडरशिप में भारत ने ग्लोबल ट्रेड, कल्चर, इकोनॉमी, पॉलिटिक्स समेत कई मामलों में तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

भारत में सभी धर्मों को आजादी
पिछले साल अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की तारीफ की थी। कहा था कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और कई धर्मों का घर है।

दरअसल, अमेरिका से पूछा गया था कि ‘विशेष चिंताओं वाले देशों’ की सूची में भारत को क्यों नहीं डाला गया। इसका जवाब देते हुए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के तत्कालीन प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत तमाम धर्मों का घर है और भारत को विशेष चिंताओं वाले देशों या स्पेशल वॉच लिस्ट में नहीं डाला जा सकता। बाइडेन प्रशासन सभी लोगों की धार्मिक आजादी की सुरक्षा करने की भारत की प्रतिबद्धिता को प्रोत्साहित करता रहेगा।

चीन-PAK भी कर चुके हैं मोदी की तारीफ
चीन की मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!