भैंस से टकराया युवक, मौत / Baiard News

शिवपुरी|बैराड़ तहसील के डाबरपुरा गांव जाने वाली रोड पर एक युवक भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक ने ग्वालियर में दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक हरिओम (20) पुत्र सरवन आदिवासी निवासी श्रीपुरा 16 अगस्त को बाइक से जा रहा था। डाबरपुरा रोड पर अचानक सामने आई भैंस से टकराकर घायल हो गया। युवक को पहले बैराड़ अस्पताल से जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा। शिवपुरी से ग्वालियर रैफर कर दिया, जहां 18 अगस्त की सुबह हरिओम आदिवासी की मौत हो गई है।