Press "Enter" to skip to content

 ABVP का प्रदर्शन अपनी ही सरकार के खिलाफ: कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस राज जैसे हालात राजस्थान में , खानापूर्ति कर रही है पुलिस सिर्फ /#राजस्थान

जयपुर

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा- भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में अपराधियों पर लगाम लगाने का वादा किया था, लेकिन ढाई महीने बाद भी हालात नहीं बदले हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

ABVP के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के वक्त राजस्थान में अपराधों को लेकर जो हालात थे। आज सरकार बदलने के बाद भी हालात जस के तस है।

प्रदेश में बदमाश बेखौफ होकर महिलाओं के साथ रेप और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजस्थान में ऐसा कोई जिला नहीं बचा है, जहां महिला हिंसा और रेप जैसे घटना नहीं हो रही हो। ऐसे में अगर जल्द से जल्द सरकार ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में बीजेपी की सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में बीजेपी की सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

राजस्थान में राज बदल गया, लेकिन अपराधों पर अंकुश नहीं लगा
राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष रोहित मीणा ने बताया कि राजस्थान में राज भले ही बदल गया है, लेकिन अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाया है। बीजेपी राज में हॉस्पिटल में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीकानेर में खुलेआम स्कूल से घर जाती लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया जाता है। इसके साथ ही कोटपूतली और अलवर जैसी तमाम घटनाओं से साफ जाहिर होता है कि राजस्थान में अपराधियों में पुलिस और सरकार का खौफ नहीं है।

मीणा ने कहा कि मैंने और राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इसलिए चुना था, ताकि कांग्रेस राज में हुए रेप और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लग सके, लेकिन राजस्थान में हालात नहीं बदल रहे हैं, इसलिए आज हमने राजस्थान यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है। अगर इसके बावजूद राजस्थान सरकार ने बदहाल कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो हम आने वाले वक्त में सरकार के खिलाफ और जोर तरीके से अपनी आवाज को उठाएंगे।

बदमाशों में सरकार और पुलिस का कोई खौफ नहीं
एबीवीपी की महानगर मंत्री ट्विंकल शर्मा ने बताया कि एबीवीपी ने कांग्रेस राज में जो न्याय यात्रा निकाली थी। उसमें महिला हिंसा और रेप पर अंकुश लगाने की प्रमुख मांग थी। आज सरकार बदलने के बाद भी राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। रेप की घटनाओं को बदमाश बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। अलवर, कोटपूतली, बीकानेर समेत पूरे राजस्थान में रेप और गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

ट्विंकल ने कहा कि क्या राजस्थान की सरकार सो रही है, जो बदमाश इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे हैं। बीजेपी राज में आम जनता डर कर अपने घर में रहने को मजबूर हो रही है, जबकि भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में अपराधियों पर लगाम लगाने का वादा किया था। लेकिन ढाई महीने बाद भी हालात नहीं बदले हैं, इसलिए अब हम जैसी लड़कियों को सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा- राजस्थान पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रही है। सिर्फ वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा- राजस्थान पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रही है। सिर्फ वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है।

पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रही
एबीवीपी राजस्थान यूनिवर्सिटी की इकाई मंत्री मनु दाधीच ने कहा कि राजस्थान में सरकार नई है, लेकिन व्यवस्था वही है, जिसकी वजह से हालात बद से बदतर स्थिति में पहुंच रहे हैं। इसको रोकने के लिए सबसे पहले व्यवस्था में परिवर्तन की जरूरत हैl मनु ने कहा कि राजस्थान पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई को अंजाम दे रही है। किसी महिला के साथ 10 आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है तो पुलिस 1 आरोपी को पकड़कर वाहवाही और शाबाशी लूटने की कोशिश कर रही है। पुलिस जनता के मुद्दों को दबाने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह से गलत है।

मनु ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के किसी भी मामले के सभी दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बलात्कारियों के खिलाफ हत्या की सजा का प्रावधान होना चाहिए। अगर सरकार ने हमारी इस मांग को जल्द से जल्द नहीं माना तो आने वाले वक्त में एबीवीपी द्वारा पूरे राजस्थान में बीजेपी की सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। ऐसे में बीजेपी के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की जानकारी जैसे ही ABVP कार्यकर्ताओं को मिली तो बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन से दूरी बना ली। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान यूनिवर्सिटी से जुड़े ABVP कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे और उन्होंने पुरजोर तरीके से महिला हिंसा और बलात्कार की घटनाओं को रोकने की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!