
शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मयंक राठौर ने बताया कि शिवपुरी जिले में संचालित अवैध शिक्षण संस्थाओं को बंद करवाने तथा अटैच करने वाली संस्था पर कार्यवाही करने हेतु यह ज्ञापन दिया गया है और कहां है की शिवपुरी शहर के साथ-साथ संपूर्ण जिला इन दिनों शिक्षा माफियाओं की गिरफ्त में आ चुका है मामला यह है कि जिले भर में लगभग 300 मॉडल हायर सेकेंडरी तक कक्षाएं बिना मान्यता के चल रही है जो कि कल शिक्षा अधिकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं शासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य के संज्ञान में है लेकिन वह कोई कार्यवाही नहीं करते जिससे कई छात्र-छात्राएं कम पैसे देकर एडमिशन प्राप्त कर लेते हैं परंतु बाद में उन्हें अपात्र विद्यालयों से प्राप्त मार्कशीट मैं बड़ी ही समस्या का सामना करना पड़ता है अतः अतः उक्त विषय पर जल्द ही कार्यवाही करने की कृपा करें अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी माननीय महोदय की होगी ज्ञापन में मुख्य रूप से उपस्थित विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक वेदांश सविता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक राठौर रोहित कुलश्रेष्ठ अर्चना मांझी सोनिया खटीक कृष्णकांत अभिमन्यु अभिषेक इत्यादि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे






Be First to Comment