Press "Enter" to skip to content

खूबत बाबा मंदिर पर हुई ABDM की बैठक हुई सम्पन्न / Shivpuri News

ज्ञात हो कि हो कि खूबत बाबा रजक समाज के  देवता हैं जिन पर पूर्व में रजक समाज के ही लोग पूजा करते थे तथा देखरेख करते थे
शिवपुरी। शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थिति प्राचीन खूबत बाबा के मंदिर पर मध्यप्रदेश सहित पूरे देश से लोग मन्नत मांगने आते है तथा मन्नत पूरी होने पूजा पाठ करने आते है पर उचित देख रेख न होने के कारण मंदिर पर आने वाले लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पडता है जिस पर रजक समाज मे काफी समय से मांग उठ रही थी की अपने समाज के देवता पर पुजारी अपने समाज का ही हो तथा मंदिर पर आने वाले साधकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक मे अशोकनगर से पधारे श्री अशोक रजक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ABDM ने कहा की अगर  समाज मंदिर की देखरेख एक समिति बनाकर मूलभूत सुविधाओं को बडाने का कार्य करती है तो समाज तन मन धन से इस कार्य में सहयोग देगी। 
जिस पर बैठक में उपस्थित यूथ प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह रजक ने कहा की बहुत शीघ्र समाज की सहमति से एक समिति बनाई जायेगी उसके बाद मंदिर हेतु वेतन पर एक पुजारी नियुक्त किया जायेगा, जिसको वेतन समिति द्वारा दी जावेगी, मंदिर पर चढोतरी दान पात्र मे ही ली जावेगी  तथा मंदिर पर मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जायेगा। 
बैठक में संभागीय उपाध्यक्ष बच्चूराम रजक, संभागीय सचिव अशोक रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर रजक राकेश रजक गुना पर्वत सिंह मैघोना, गोपाल रजक धनी राम गोपाल रजक धनेरा पप्पू रजक लगदा कबूल चंद पिपरी कल्याण सिंह शिवपुरी प्रकाश सिंह सिमर खेड़ी कमल सिंह गजराज सिंह जगदीश रजक रन्नौद संजय रजक गुना रोशन लाल राती करार भोगी राम अशोकनगर प्रकाश सिंह गुना बलवीर सिंह गुना बबलू रजक गुना दीपक रजक शिवपुरी विनोद पत्रकार देवेंद्र शिवपुरी सतवान रजक और दामोदर अशोक रजक नंदू रजक कल्याण सिंह बामोर ग्यारसी राम ग्वालियर दिनेश रजक ग्वालियर नंदू रजक शिवपुरी आदि लोग सामिल थे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!