बामौरकलां |थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरसूला में एक वृद्ध ने पत्नी के वियोग में पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी है।
पुलिस ने बताया है कि ग्राम भरसूला निवासी मृतक मिहरवान पाल उम्र 55 की पत्नी का निधन करीबन तीन माह पूर्व हो गया था। उसी समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी दौरान मृतक का पुत्र व पुत्र वधू शादी में शिरकत करने के लिए गए थे। तभी मिहरवान ने पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित आम के पेड़ से रात में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।




