Press "Enter" to skip to content

मांगे नहीं मानी तो आशा बहनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की सभी आशा बहनें अपनी मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर है। वहीं आज प्रशासन को दिए अल्टीमेटम के तहत आशा बहनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया।

आशा बहनों का साथ देते हुए आपकी आवाज की जिला ध्यक्ष अंजू यादव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अंजू यादव ने बताया कि जिले की सभी आशा बहने जिन्होंने पिछले साल से कोरोना जैसी गंभीर महामारी में पूरे तन-मन से एवं अपनी ओर से अपने परिवार के बारे में न सोचते हुए स्वास्थ्य सेवा में आगे रही, लेकिन इसके बाद भी आशा बहनों की सुरक्षा, सम्मान, भुगतान पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह अन्य मांगे जिसमें वेतन बढ़ाए जाने, कोरोना सेवा निधि का लाभ देने, नियमित कर्मचारी मान्य करने आदि हैं जिन्हें लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!