शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़ौता गांव में किसान जीतू गुर्जर के खेत में रखे भूस और प्याल में गुरुवार को खेत के ऊपर से निकले तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह अचानक आग लग गई जिससे उसको भारी नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद कोलारस की फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा भूस-प्याल जलकर खाक हो चुका था।





