,

शिवपुरी में ITBP एएसआई का निधन: हार्ट अटैक की आशंका, पार्थिव शरीर तमिलनाडु के कन्याकुमारी भेजा / Shivpuri News

शिवपुरी: सीआरपीएफ कैंपस में आईटीबीपी में पदस्थ एक एएसआई का सोमवार देर रात निधन हो गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर उनके गृह राज्य तमिलनाडु के कन्याकुमारी भेजा गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय एएसआई टी. एडविन जोश एक महीने की विशेष ट्रेनिंग के लिए शिवपुरी सीआरपीएफ कैंपस आए हुए थे। वे आईटीबीपी में पदस्थ थे और वर्तमान में कैंपस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

सोमवार देर रात करीब सुबह 4 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता देने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। घटना के बाद कैंपस में शोक का माहौल है। पार्थिव शरीर का गृह जिला कन्याकुमारी भेज दिया गया है।