Press "Enter" to skip to content

एडवांस लेकर प्लाट नहीं दिया, न रकम लौटाई: पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में प्लाट विक्रय के नाम पर एडवांस राशि हड़पने का मामला सामने आया है। इंद्रा कॉलोनी निवासी महाराज सिंह कुशवाह ने आरोप लगाया है कि हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित एक प्लाट का सौदा दलाल धर्मेन्द्र परिहार से तय हुआ था। इस दौरान आरोपी ने चार माह में रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाते हुए 9 अगस्त 2021 को 1 लाख 27 हजार रुपये एडवांस के रूप में ले लिए, लेकिन न तो रजिस्ट्री कराई और न ही राशि वापस की।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं, मारपीट की और झूठे प्रकरण में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में 4 दिसंबर 2025 को पुलिस कोतवाली शिवपुरी में लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित में रोष और भय का माहौल बना हुआ है।

मामले से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उसकी एडवांस राशि वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!