Press "Enter" to skip to content

गौशाला लुधावली न्यू कॉलोनी के रहवासी पहुँचे कलेक्ट्रेट: कॉलोनाइजर पर सुविधाएं ना देने के लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की गौशाला लुधावली वार्ड नंबर 16 के रहवासी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां कॉलोनाइजर पर सुविधा ना देने एवं भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार सायरा खान ने बताया कि गौशाला लुधावली वार्ड नंबर 16 में 4 साल पहले शराफत खान पुत्र लियाकत खान निवासी कोठी नंबर 14 के पास पुरानी शिवपुरी, सुनीता चतुर्वेदी पत्नी सीताराम चतुर्वेदी निवासी टीवी टावर रोड, विनीत श्रीवास्तव पुत्र लखनलाल श्रीवास्तव निवासी इंदरपुरम कॉलोनी, अशोक सक्सेना निवासी शिवपुरी, राम सरकार निवासी लुधावली, अनीश खान निवासी ईदगाह के सामने, आजाद खान निवासी पुरानी शिवपुरी से मुर्गी फार्म के पीछे गौशाला लुधावली न्यू कॉलोनी में प्लॉट विक्रय किए थे और पानी, सड़क, बिजली, पार्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध की बात कहीं थी लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है. इस संदर्भ में आज समस्त कॉलोनी वालों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की मांग एवं सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!