शिवपुरी। आरोग्य भारती एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शहर के फतेहपुर स्थित वनवासी छात्रवास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 56 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर का शुभारंभ भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ।
शिविर में आरोग्य भारती के संरक्षक आलोक एम इंदौरिया ने मंच से बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्छ और स्वस्थ मन से करें पढ़ाई और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर राष्ट्र कल्याण में अपना योगदान दें। जीवन में कुछ भी बनें,बहुत अच्छा बने लेकिन राष्ट्र को अपने जीवन में पहले प्राथमिकता दें। आरोग्य भारती हर माह इन वनवासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने आती रहेगी।
वहीं गायत्री परिवार के जिला कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉ पीके खरे ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और कहा कि सर्द हवा से बचाव करें, खान-पान में शुद्धता रखें और पर्याप्त नींद लें तथा अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें इससे हम निरोगी रहेंगे।
बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कृति शर्मा दुबे द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्होंने शिविर में बच्चों को स्वस्थ रहने के आवश्यक टिप्स भी दिए और स्वास्थ्य को लेकर बच्चों को जागरूक किया।
इस अवसर पर आरोग्य भारती के विभाग समन्वयक राहुल गंगवाल ने छात्रों के उपयोग हेतु आरोग्य भारती की ओर से पर्स प्रदान करने की घोषणा की।
शिविर में कुल 56 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ जिनमें 15 बच्चे मुख्यतः वायरल फीवर,सर्दी,खांसी जुकाम के देखने को मिलें,स्केबीज त्वचा संक्रमण रोग के 10 बच्चे मिले,01 बच्चा जन्मजात ह्रदय रोग से संबंधित मिला।
इस अवसर सेवा भारती के विभाग समन्वयक अर्जुनसिंह दांगी,वनवासी छात्रवास अधीक्षक मुकेश कर्ण,हरवीर सिंह चौहान,नरेश ओझा,दुर्गेश गौड़ आदि उपस्थित रहे।








Be First to Comment