शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली जवाहर कॉलोनी में युवक ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार सहीद खान निवासी जवाहर कॉलोनी ने बताया कि उसका बेटा आसिक खान उम्र 25 साल ईदगाह के सामने धुलाई सेंटर का काम करता है. इसी दौरान युवक ने घर पर राखी चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया. दवाई का सेवन करने के बाद पिता से बोला कि पापा मैंने चूहे मारने की दवाई खाली जब पिता ने पूछा कि क्यों खाई तो उसने बोला कि मैं चेक कर रहा था कि कैसी है. इसके बाद पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी है. फिलहाल युवक खतरे से बाहर है.








Be First to Comment